बिलासपुर: जमानत के बाद रामसिंह ठाकुर से मिलीं आरपीआई (आठवले) अध्यक्ष उषा आफले, कहा – हिंदू विरोधी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं
बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़ियापारा में हुई घटना के बाद रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया था। हिंदू संगठनों ने इसे प्रशासन की “हिंदू विरोधी कार्रवाई” बताते हुए जमकर विरोध किया था और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी।
आपको बता दें कि 16 अक्टूबर को ठाकुर रामसिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जमानत के बाद लगातार समर्थक उनसे भेंट कर रहे हैं और उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं।
रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी हिंदू विरोधी कार्रवाई, रिहाई नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : उषा आफले
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आर.पी.आई. (आठवले) और सनातन सेविका उषा आफले ने भी उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामसिंह ठाकुर को बधाई दी और कहा कि हिंदू समाज के सम्मान के लिए इस लड़ाई को जारी रखा जाएगा।
“हम प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हैं कि हिंदू समाज के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” – उषा आफले
हिंदू संगठनों ने इस मुलाकात को “हौसला बढ़ाने वाली पहल” बताया है और कहा कि आने वाले समय में यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी तेज किया जाएगा।
समर्थकों में खुशी का माहौल
जमानत की खबर के बाद ठाकुर रामसिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है। समर्थक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और #RamSinghThakurJustice जैसे हैशटैग चल रहे हैं।
The YWN News इस मामले से जुड़े हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर