The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

कोटा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: चार जगहों पर जुआ रेड, 11 आरोपी गिरफ्तार

Views: 1027
Spread the love
Read Time:2 Minute, 15 Second

कोटा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: चार जगहों पर जुआ रेड, 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹6,980 नकद जब्त

बिलासपुर/कोटा। थाना कोटा पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल ₹6,980 नकद, चार सेट 52 पत्ती ताश और चार बोरी फट्टी जप्त की है।

🔹 लालपुर सागौन प्लाट से चार आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी – पीताम्बर यादव, अरूण कुमार धृतेश, सिकंदर डहरिया और सनीकुमार अनंत से कुल ₹2,710 बरामद किए गए।

🔹 सुदनपारा चौक से दो आरोपी हिरासत में

अमन विश्वकर्मा और गणेश सिंह राजपूत से ₹760 नगद और ताश की गड्डी जब्त की गई।

🔹 नेवरा हाईस्कूल के पास तीन जुआरी गिरफ्तार

निहाल सिंह, निखिल कैवर्त और राजेंद्र केवट से कुल ₹1,570 नकद जब्त किया गया।

🔹 गनियारी नवा तालाब के पास दो आरोपी गिरफ्तार

केशव वर्मा और धनेश्वर वर्मा से ₹1,940 नकद और ताश के पत्ते बरामद हुए।

📌 कुल जब्ती और कार्रवाई

  • कुल नकद जब्त राशि: ₹6,980
  • चार सेट 52 पत्ती ताश
  • चार बोरी फट्टी
  • धारा: 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत आरोपियों पर केस दर्ज

थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

— The YWN News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed