The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने जताया आभार, ‘जागो ग्राहक जागो’ अभियान बना मिसाल

Views: 1336
Spread the love
Read Time:3 Minute, 1 Second


सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने जताया आभार, ‘जागो ग्राहक जागो’ अभियान बना मिसाल

बिलासपुर | The YWN News — प्रदेशभर में चलाया गया “जागो ग्राहक जागो” अभियान अब एक सफल उदाहरण बन गया है। सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने ग्राहकों और व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि इस वर्ष लोगों ने स्थानीय और पारंपरिक सर्राफा दुकानों से सोना खरीदकर एक सकारात्मक संदेश दिया है।

सोना खुद एक ब्रांड है, किसी नाम की मोहताज नहीं

अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि कुछ बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां अपने ब्रांड नाम से सोना बेचने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन सर्राफा एसोसिएशन की मुहिम ने ग्राहकों की सोच बदल दी। उन्होंने कहा — “सोना किसी ब्रांड की पहचान पर नहीं, बल्कि उसकी शुद्धता और पारदर्शिता पर टिका होता है।”

मुहिम से बदली सोच, बढ़ी स्थानीय दुकानों की बिक्री

“जागो ग्राहक जागो” अभियान के तहत पूरे प्रदेश में लोगों को समझाया गया कि सोना खरीदते समय ब्रांड नहीं, विश्वास मायने रखता है। इस जनजागरूकता से इस वर्ष पारंपरिक सर्राफा दुकानों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि बड़ी कंपनियों के शोरूम में ग्राहक कम पहुंचे।

“आप सभी ने यह साबित किया है कि विश्वास किसी ब्रांड का नहीं, बल्कि पारदर्शिता और ईमानदारी का होता है। हम वचन देते हैं कि अपनी विश्वसनीयता और शुद्धता पर कभी आंच नहीं आने देंगे।”

कमल सोनी, अध्यक्ष, प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन

ग्राहकों से अपील और दीपावली की शुभकामनाएँ

श्री सोनी ने कहा कि सोना केवल एक धातु नहीं, बल्कि परंपरा और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे बड़ी कंपनियों के झूठे ऑफ़र्स से सावधान रहें और अपने विश्वसनीय स्थानीय सुनारों से ही सोना खरीदें।

अंत में उन्होंने सभी ग्राहकों और व्यापारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा — “यह दीप पर्व आपके जीवन में खुशहाली, समृद्धि और उजाला लेकर आए। सोना वही खरीदें जहाँ भरोसा और शुद्धता दोनों मिले।”


The YWN News, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed