एमसीबी। दिवाली की संध्या के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडगांव पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों तथा अस्पताल स्टाफ के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री जायसवाल ने मरीजों और उनके परिजनों तथा अस्पताल स्टाफ को फल एवं मिठाई वितरित की। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर दिवाली का उत्सव मनाया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि “बीमार व्यक्तियों की सेवा और उनका मनोबल बढ़ाना मेरे लिए दिवाली को सार्थक बनाता है। स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने अस्पताल के स्टाफ को भी इस अवसर पर समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर