सेवा सप्ताह के दूसरे दिन वस्त्रदान कार्यक्रम संपन्न — लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल एवं सहयोगी संस्थाओं की पहल

बिलासपुर। सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल, लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य, पतंजलि योग समिति, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, टीम मानवता एवं डिवाइन ह्यूमैनिटी के संयुक्त तत्वावधान में वस्त्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को रेलवे स्टेशन साई मंदिर के पास दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक और पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास शाम 4 से 5 बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा लगभग 10 बोरो में कपड़े लाए गए थे। सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रोग्राम डायरेक्टर लायन सुबोध नेमा रहे। वहीं अध्यक्ष MJF लायन डॉ. लव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष लायन संतोष आचारी, क्लब संरक्षक MJF डॉ. के.के. श्रीवास्तव, लायन सुबोध नेमा, लायन संतोष निषाद, जोन चेयरपर्सन लायन श्वेता शास्त्री, लायन चित्रलेखा वर्मा एवं अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

“जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म है। समाज को जोड़ने और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाना ही सेवा सप्ताह का उद्देश्य है।”लायन सुबोध नेमा, प्रोग्राम डायरेक्टर

कार्यक्रम में सभी सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लेकर सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की। वस्त्रदान कार्यक्रम की सफलता के बाद सदस्यों ने आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।

📍मुख्य बिंदु:

  • सेवा सप्ताह के दूसरे दिन वस्त्रदान कार्यक्रम आयोजित
  • लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल और सहयोगी संस्थाओं की भागीदारी
  • रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण
  • 10 बोरो कपड़ों का वितरण — सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

📢 स्रोत: The YWN News | www.theywn.in