बिलासपुर तिफरा में नाबालिग ने दोस्त पर ब्लेड से हमला, युवक की हालत नाजुक
तारीख: 06 अक्टूबर 2025 | स्थान: बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
यशवंत उर्फ बाला पिता मनहरण दास (19 वर्ष), निवासी कुंदरा पारा तिफरा, अपने नाबालिग मित्र के साथ शराब पीने के बाद आत्मानंद स्कूल के पास घूम रहा था। किसी बात पर विवाद हुआ और यशवंत ने साथी को “चोर” कह दिया। इससे गुस्साए नाबालिग ने जेब से ब्लेड निकालकर यशवंत के गले और हाथ पर वार कर दिया।
गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक वारदात हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शराबखोरी और झगड़ों की घटनाएँ बढ़ रही हैं, मगर पुलिस की गश्त सिर्फ कागज़ों तक सीमित है।
“अगर पुलिस की गश्त समय पर होती, तो शायद ब्लेड नहीं चलता,” – क्षेत्रवासियों का तंज़।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
👉 पुलिस का आधिकारिक बयान:
थाना: सिरगिट्टी | जिला: बिलासपुर
“दोनों युवक आपस में मित्र हैं और शराब सेवन के बाद आत्मानंद स्कूल के पास विवाद हुआ। यशवंत ने नाबालिग को ‘चोर’ कहा, जिस पर गुस्से में उसने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। घायल को उपचार हेतु भेजा गया है और आरोपी बालक को हिरासत में लेकर विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।”







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली