बिलासपुर प्रेसक्लब के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों और परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बिलासपुर। सोमवार को बिलासपुर प्रेसक्लब परिवार द्वारा ईदगाह ट्रस्ट भवन में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों एवं परिजनों के निधन पर श्रद्धांजलि शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्यों सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में दिवंगत आत्माओं को याद करते हुए नईदुनिया के संपादक सुनील गुप्ता की माताजी स्व. शकुंतला गुप्ता जी, वरिष्ठ पत्रकार स्व. प्रमोद शर्मा (नवभारत, बिलासपुर), वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा के पिताजी स्व. के.पी. मिश्रा जी, वरिष्ठ पत्रकार (हरिभूमि) वीरेंद्र शर्मा जी, प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष स्व. रामगोपाल श्रीवास्तव की धर्मपत्नी श्रीमती आशा लता श्रीवास्तव जी तथा वरिष्ठ फोटोग्राफर पवन सोनी की धर्मपत्नी स्व. रेखा सोनी जी के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यगणों ने शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में प्रेसक्लब अध्यक्ष दिलीप यादव, उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, सह सचिव रमेश राजपूत सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
सभा में पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली, कमलेश शर्मा, तिलकराज सलूजा, साथ ही गणेश विश्वकर्मा, रवि शुक्ला, अखलाक खान, जेपी अग्रवाल, मनीष शर्मा, रमन दुबे, शैलेन्द्र पाठक, संतोष मिश्रा, मनमोहन पात्रे, राजा खान, विनय मिश्रा, श्याम पाठक, आशीष साहू, मनोज राज, उमेश सिंह ठाकुर, राकेश साहू, रमा धीमान, भारती यादव, प्रियंका ठाकुर एवं स्वर्गीय पत्रकार वीरेंद्र शर्मा के पुत्र पार्थ शर्मा और पुत्री सहित पत्रकार सदस्यगण मौजूद रहे।
— The YWN News, Bilaspur







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली