The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: उसलापुर ओवरब्रिज के पास हरी चटनी होटल में हंगामा — मोतीलाल दयालानी पर होटल कब्जाने और धमकी का आरोप

Views: 2276
Spread the love
Read Time:2 Minute, 58 Second


बिलासपुर: उसलापुर ओवरब्रिज के पास हरी चटनी होटल में हंगामा — मोतीलाल दयालानी पर होटल कब्जाने और धमकी का आरोप

स्थान: बिलासपुर (छत्तीसगढ़) | दिनांक: 24 जून 2025

बिलासपुर। उसलापुर ओवरब्रिज के पास स्थित “हरी चटनी” नामक रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर मोतीलाल दयालानी और उसके बेटे मानव दयालानी द्वारा
होटल स्टाफ और मैनेजर शुभम गुप्ता के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है।

संचालक द्वारा सिविल लाइन थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, दिनांक 24 जून 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे
मोतीलाल और मानव दयालानी होटल पहुंचे और मैनेजर व कर्मचारियों को डराने-धमकाने लगे।
मैनेजर शुभम गुप्ता को गाली देते हुए मोतीलाल ने काउंटर से उठा दिया और खुद बैठ गया।
वहीं मानव दयालानी ने होटल में लगे स्कैनर को हटाकर दूसरा स्कैनर लगा दिया। जब मैनेजर ने मना किया,
तो उसने अभद्र भाषा में गालियां दीं।

घटना की सूचना पर होटल मालिक ने फोन पर स्थिति की जानकारी ली और शाम करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंचा।
उस समय मोतीलाल दयालानी होटल के काउंटर पर बैठा हुआ था और गाली गलौज करते हुए कहने लगा —
“यह मेरा होटल है, मैं अपने तरीके से चलाऊंगा, तू यहां से चला जा नहीं तो बहुत बुरा होगा।”

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मोतीलाल ने होटल के पुराने ताले हटाकर अपने ताले लगाना शुरू कर दिया।
इसी बीच उसका भतीजा राहुल दयालानी भी कुछ लोगों के साथ पहुंच गया और विवाद और बढ़ गया।
किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

घटना के बाद जब होटल संचालक ने होटल को व्यवस्थित करना शुरू किया,
तो उसने देखा कि CCTV का DVR, गल्ले में रखी नकदी रकम और जरूरी दस्तावेज गायब हैं।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: The YWN News

स्रोत: सिविल लाइन थाना आवेदन

Tags:
Bilaspur News,
Uslapur Bridge,
Hari Chatni Hotel,
Motilal Dayalani Case,
Civil Line Police Bilaspur,
Restaurant Dispute,
Bilaspur Breaking News,
छत्तीसगढ़ समाचार,
बिलासपुर होटल विवाद

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed