बिलासपुर: तालापारा शासकीय भूमि पर दवाखाना व लाइब्रेरी निर्माण की मांग
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। तालापारा क्षेत्र के निवासियों ने शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कर गरीब और पिछड़े वर्ग के हित में शासकीय दवाखाना एवं लाइब्रेरी निर्माण की मांग की है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सदस्य हरीश नागदौने ने कलेक्टर, बिलासपुर को आवेदन प्रस्तुत किया है।
आवेदन में बताया गया है कि मोहल्ला तालापारा (प.ह.नं. 39, खसरा नं. 178, क्षेत्रफल 0.0570 हेक्टेयर) की भूमि पूरी तरह से शासकीय है, जिस पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर मकान एवं दुकानों का निर्माण कर लिया गया है। यह भूमि नगर निगम जोन क्रमांक-4 अंतर्गत तैबा चौक, भारत डेयरी के सामने स्थित है।
हरीश नागदौने ने कहा कि तालापारा और मगरपारा जैसे क्षेत्र घनी आबादी वाले और पिछड़े वर्ग के हैं, जहाँ अधिकतर परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करते हैं। ऐसे में इस भूमि पर दवाखाना और लाइब्रेरी का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए बड़ा राहत साबित होगा और शासन की स्वास्थ्य व शिक्षा योजनाएँ उन्हें प्रत्यक्ष लाभ दे सकेंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय में खसरा, नक्शा और फोटोग्राफ्स सहित सभी प्रमाण प्रशासन को सौंप दिए गए हैं। मोहल्ले के निवासी भी लंबे समय से इस मांग को लेकर अपेक्षा कर रहे हैं कि शासन इस पर शीघ्र निर्णय ले।
— The YWN News | Bilaspur






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली