प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर उमड़ा शुभचिंतकों का सैलाब – सर्राफा एसोसिएशन ने शुरू किया ग्राहक जागरूकता अभियान
बिलासपुर | The YWN News: छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर आज सुबह से ही उनके कार्यालय में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से सर्राफा व्यापारी शामिल हुए। सभी ने उनके सफल नेतृत्व और सक्रिय सामाजिक भूमिका की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कमल सोनी ने कहा – “सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं। आज कुछ बड़ी कंपनियां झूठे ऑफर और विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही हैं, जिससे आम जनता का विश्वास और छोटे पारंपरिक सर्राफा कारोबारियों की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।”
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन ने एक व्यापक ग्राहक जागरूकता अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को झूठे ऑफरों और भ्रामक विज्ञापनों से सावधान करना है।
कमल सोनी ने स्पष्ट कहा – “ऑफर जूता-चप्पल या कपड़ों की बिक्री में हो सकता है, सोने-चांदी में नहीं। इन झूठे प्रलोभनों का असली मकसद ग्राहकों को भ्रमित कर अपने शोरूम तक बुलाना है। सोना खरीदते समय सबसे पहले हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच अवश्य करें और केवल विश्वसनीय एवं पारंपरिक दुकानदार से ही खरीदारी करें।”
उन्होंने आगे कहा कि “ब्रांडेड नाम नहीं, बल्कि हॉलमार्क और विश्वास ही असली पहचान है।” इस अभियान का उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षित खरीदारी के लिए प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित सर्राफा व्यापारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कमल सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन ने व्यापारिक जगत में नई ऊर्जा और एकजुटता का वातावरण तैयार किया है।
त्योहारी माहौल के बीच छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का यह अभियान प्रदेशभर में विश्वास, पारदर्शिता और उपभोक्ता सुरक्षा की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हो रहा है।
— रिपोर्ट: The YWN News








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली