बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष पद हेतु रविंद्र सिंह ने की दावेदारी – छात्र राजनीति से लेकर योग आयोग तक मजबूत संगठनात्मक सफर
बिलासपुर | The YWN News: बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक हलकों में सरगर्मी बढ़ गई है और इसी बीच कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह ने आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
रविंद्र सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय सीएमडी कॉलेज के छात्र संघ सचिव बनने के बाद उन्होंने अपनी पहचान छात्र राजनीति में मजबूत की। इसके उपरांत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय अध्यक्ष के रूप में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन में उनकी सक्रियता और पकड़ को देखते हुए उन्हें NSUI जिला ग्रामीण अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इसके बाद वे लगातार तीन बार बिलासपुर नगर निगम में पार्षद चुने गए और नेता प्रतिपक्ष के रूप में सदन में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे।
इसके बाद उन्हें बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां उन्होंने नगर की समस्याओं को लेकर कई बार सड़क पर उतरकर आंदोलन किए और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें सचिव नियुक्त किया। बाद में उन्हें सरकार में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य पद की जिम्मेदारी भी दी गई।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि रविंद्र सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष की कमान सौंपी जाती है, तो संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा।
रविंद्र सिंह का राजनीतिक सफर हमेशा संगठन सशक्तिकरण, जनसरोकार और युवा नेतृत्व के रूप में चर्चित रहा है। अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नजरें प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर टिकी हुई हैं।
— रिपोर्ट: The YWN News डिजिटल डेस्क






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली