The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

त्रिलोक श्रीवास ने बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए ठोकी दावेदारी – कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

Views: 562
Spread the love
Read Time:4 Minute, 3 Second

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए पेश की मजबूत दावेदारी – कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

बिलासपुर | The YWN News: बिलासपुर जिले की राजनीति में कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। इस घोषणा के बाद जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिल रहा है।

त्रिलोक श्रीवास वर्तमान में राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी – उत्तर प्रदेश एवं गुजरात, सचिव – प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 बिलासपुर के मार्गदर्शक भी हैं।

आज बिलासपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक उनके निवास पहुंचे और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष पद हेतु मजबूत दावेदारी करने का अनुरोध किया। जिसके बाद श्री श्रीवास ने पर्यवेक्षक के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया।

त्रिलोक श्रीवास पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं और जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करते रहे हैं। वे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच चुनावों में पार्टी के मजबूत दावेदार रहे हैं। हाल ही में हुए महापौर चुनाव में भी उनका नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल रहा।

पूर्व में वे जिला किसान कांग्रेस, जिला नगरी निकाय कांग्रेस, जिला राजीव गांधी पंचायत संगठन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस और कई अन्य मोर्चों में अध्यक्ष और पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में वे प्रदेश संयोजक भी रह चुके हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है – “यदि त्रिलोक श्रीवास को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया जाता है, तो संगठन में नई ऊर्जा आएगी और जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा।”

त्रिलोक श्रीवास और उनके परिवार ने अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। उनकी लोकप्रियता ग्रामीण ब्लॉकों से लेकर जिला मुख्यालय तक गहरी पकड़ रखती है।

जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना है कि “त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ग्रामीण संगठन और भी मजबूत होगा और पार्टी को नई दिशा मिलेगी।”

— रिपोर्ट: The YWN News 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed