The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

कोनी थाना पुलिस ने चाचा के घर चोरी करने वाले भतीजे को माल सहित किया गिरफ्तार – सोने-चांदी के जेवर बरामद

Views: 917
Spread the love
Read Time:2 Minute, 20 Second

कोनी थाना पुलिस ने चाचा के घर चोरी करने वाले भतीजे को माल सहित किया गिरफ्तार – सोने-चांदी के जेवर बरामद

बिलासपुर | The YWN News: कोनी थाना पुलिस ने चाचा के घर चोरी करने वाले भतीजे को चोरी के माल और औजारों सहित गिरफ्तार किया है। घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है।

घटना का विवरण:
थाना – कोनी | जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक: 498/2025
धारा: 331(4), 305(a) BNS

दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को करहीपारा, निरतु निवासी राजेन्द्र सूर्यवंशी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गए हुए थे। 07 अक्टूबर 2025 को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि अलमारी में रखा चांदी का पायल, मंगलसूत्र, फुल्ली, चाबी गुच्छा, बिछिया सहित लगभग ₹50,000 की संपत्ति चोरी हो चुकी है।

मामले की रिपोर्ट थाना कोनी में दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर प्रार्थी के भतीजे पंकज सूर्यवंशी पिता रमेश (उम्र 23 वर्ष, निवासी निरतु) से कड़ी पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना कबूल की और बताया कि चोरी की गई संपत्ति उसे घर में छिपाकर रखी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूर्ण चोरी गई संपत्ति और प्रयुक्त औजारों को बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी:
नाम: प्रवीण ध्रुव उर्फ पिंटू पिता पुरुषोत्तम उर्फ गब्बर ध्रुव
उम्र: 21 वर्ष
निवासी: लोखंडी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

— रिपोर्ट: The YWN News क्राइम डेस्क

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed