The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – तालाब किनारे जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और ताश की गड्डी जप्त

Views: 1171
Spread the love
Read Time:2 Minute, 18 Second

चकरभाठा पुलिस का जुआड़ियों पर प्रहार – तालाब पार जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और ताश जप्त

बिलासपुर | The YWN News: थाना चकरभाठा पुलिस ने ग्राम सेंवार तालाब पार में छापेमार कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹5100 नकद और 52 पत्ती ताश जप्त की है।

घटना स्थल: ग्राम सेंवार तालाब पार, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

गिरफ्तार आरोपी:

  • प्रकाश कुर्रे पिता जोहन कुर्रे, उम्र 40 वर्ष
  • चंद्रकांत वर्मा पिता अनिरुद्ध वर्मा, उम्र 35 वर्ष
  • विनोद सोनी पिता देवनाथ सोनी, उम्र 39 वर्ष
  • लाल मिरी पिता मिश्री लाल मिरी, उम्र 32 वर्ष

दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेंवार में तालाब पार, बिजली के खंभे के नीचे स्ट्रीट लाइट की रोशनी में कुछ लोग रुपए पैसों का दांव लगाकर कटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना चकरभाठा पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर छापा मारा।

पुलिस ने मौके से चार जुआड़ियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से ₹5100 नकद एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई। सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं प्रतिबंधक धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है।

चकरभाठा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जुए और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

— रिपोर्ट: The YWN News क्राइम डेस्क

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed