अचानकमार टाइगर रिज़र्व की युवा कलाकार रागिनी धुरवे ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गौरव
छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिज़र्व (ATR) की युवा गोंड जनजातीय कलाकार रागिनी धुरवे ने राष्ट्रीय स्तर पर ATR का नाम रोशन किया है।
भारत सरकार के NTCA (National Tiger Conservation Authority), नई दिल्ली द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी
“Silent Conversations – From Margins to the Centre” में देशभर से चुने गए लगभग 50 कलाकारों में से
रागिनी धुरवे की गोंड चित्रकला को विशेष रूप से चयनित किया गया।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य वनों से जुड़े समुदायों की कला, अभिव्यक्ति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर एक नया मंच देना था। इसी क्रम में देश के 14वें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को सम्मानित करने के लिए प्रस्तुत कला कृतियों में ATR की रागिनी धुरवे की पेंटिंग भी शामिल रही, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
ATR और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मिली नई पहचान
इस उपलब्धि से न केवल छत्तीसगढ़ की लोक कला को पहचान मिली है, बल्कि अचानकमार टाइगर रिज़र्व की सांस्कृतिक विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। रागिनी धुरवे की यह सफलता राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
The YWN News उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता है और उम्मीद करता है कि ATR के और भी युवा कलाकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे।
#रागिनी_धुरवे #ATR #GondArt #ChhattisgarhArtist #NTCA #SilentConversations #RamnathKovind #TribalArt #TheYWNNews








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली