मुंगेली में PDS चावल का गोरख धंधा : मुख्य चौक में खुलेआम बिक्री, जिम्मेदार अधिकारी खामोश..
मुंगेली (The YWN News Exclusive): छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पीडीएस के चावल को खुलेआम बाजार में बेचने का गोरखधंधा तेजी से फलफूल रहा है। ऐसा नहीं कहेंगे क्योंकि यहां खुलेआम यह गोरख धंधा चल रहा है! मिली जानकारी के मुताबिक जिले के मुख्य चौक स्थित कुछ दुकानों में प्रतिदिन सरकारी चावल की खरीद-बिक्री होती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मानो कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।
हमारे जांच दल द्वारा की गई पड़ताल में स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कई वीडियो और फोटो सबूत मिले हैं,
हमारे सूत्र बताते हैं कि : यह अवैध कारोबार अधिकारियों की जानकारी में होते हुए भी जारी है क्योंकि उन्हें इस भ्रष्टाचार के बदले धन के साथ सुविधा भी दी जाती है हमारे सूत्र ने क्या सुविधा मिलता है इसके बरे में तो ज्यादा नहीं बताया पर इतना बताया कि कुछ के तो महीना बंधें हुए हैं… हालांकि हमें कुछ नाम के लिस्ट भी मिला है… उसकी जांच कर…उसका खुलासा अगले अंक में प्रकाशित करेंगे!
गरीबों के हक का चावल बाजार में कैसे पहुंचा?
एक बुजुर्ग महिला ने बातचीत में खुलासा किया कि वह पिछले कई सालों से यहां चावल बेचने आती है। उसने बताया कि यहां के कई राशन दुकान संचालक 24-25 रुपए किलो के हिसाब से अंगूठा लगवा कर चावल ले लेते हैं, जबकि निजी दुकानें 26-28 रुपए किलो तक भाव देती हैं।
“यहां कई दुकानें हैं जो रोज़ सरकारी चावल खरीदती हैं… अधिकारी सब जानते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।” – स्थानीय महिला
खुले सवाल जो शासन – प्रशासन से जवाब मांगते हैं
- क्या बिना राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण के यह कालाबाजारी संभव है?
- क्या गरीबों को मिलने वाला सरकारी चावल अब ‘बाज़ार माल’ बन चुका है?
- क्या The YWN News की रिपोर्ट के बाद किसी की नींद टूटेगी?
नोट: अगले अंक में हम पूरे स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो और सबूत जारी करेंगे, जिसमें चावल खरीदने वालों के चेहरे और लेन-देन की सच्चाई सामने लाएंगे और आपको बताएंगे कि यह चावल जा कहां रहा है !
आपकी राय क्या है? क्या यह गरीबी की मजबूरी है या प्रशासनिक भ्रष्टाचार? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी बात जरूर लिखें।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली