The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur Chhattisgarh : कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण हेतु पर्यवेक्षक सिंघार को सौपा बायोडाटा

Views: 1425
Spread the love
Read Time:2 Minute, 30 Second

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी पेश की

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार को अपना बायोडाटा सौंपा।

इस अवसर पर श्री श्रीवास ने अपने 30 वर्षों के लगातार कांग्रेस सेवा कार्य, विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार अभियान, पार्टी संगठन निर्माण तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें यह जिम्मेदारी देती है तो बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की जाएगी, जिसका सीधा लाभ बिलासपुर लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा।

त्रिलोक चंद्र श्रीवास वर्तमान में राष्ट्रीय समन्वयक – एआईसीसी, प्रभारी – उत्तर प्रदेश एवं गुजरात, सचिव – पीसीसी छत्तीसगढ़ के रूप में सक्रिय हैं और लंबे समय से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

उनकी दावेदारी के बाद बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जमीनी कैडर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

The YWN News पर ऐसी ही राजनीतिक अपडेट्स के लिए जुड़े रहें…

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed