The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद हेतु मनोहर कुर्रे ने ठोकी दावेदारी

Views: 1649
Spread the love
Read Time:2 Minute, 39 Second

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद हेतु मनोहर कुर्रे ने ठोकी दावेदारी

मस्तुरी (बिलासपुर): कांग्रेस संगठन के महामंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर कुर्रे ने जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर के जिलाध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक रूप से दावेदारी पेश की है।

मनोहर कुर्रे का कहना है कि यह दावेदारी किसी पद की लालसा नहीं, बल्कि जनता और कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूत तरीके से संगठन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी की असली ताकत संगठन की एकता और विविधता में निहित है। यहां कोई बड़ा या छोटा नहीं, हर कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा कि सभी समाज वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलना ही कांग्रेस की पहचान है और यही हमारी विचारधारा भी रही है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

काँग्रेस के महामंत्री मनोहर कुर्रे की दावेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिल रही है। मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के लोग उन्हें मिलनसार और जनसेवी नेता के रूप में जानते हैं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र को अब तक जिला अध्यक्ष पद का अवसर नहीं मिला है, ऐसे में इस बार मनोहर कुर्रे को मौका दिया जाना चाहिए।

कौन हैं मनोहर कुर्रे?

  • महामंत्री – जिला कांग्रेस कमेटी
  • सक्रिय जनसेवी नेता
  • समाज के हर वर्ग से गहरा जुड़ाव
  • संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं

क्षेत्रीय राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि यदि मस्तुरी क्षेत्र को यह जिम्मेदारी मिलती है तो कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

The YWN News इस दावेदारी से जुड़े हर अपडेट को आगे भी आप तक पहुंचाता रहेगा।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed