The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद हेतु रविंद्र सिंह की दावेदारी

Views: 1122
Spread the love
Read Time:2 Minute, 47 Second

बिलासपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद हेतु रविंद्र सिंह की दावेदारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने आज मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पर्यवेक्षक उमंग सिंघार को अपना बायोडाटा सौंपते हुए बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक दावेदारी प्रस्तुत की।

रविंद्र सिंह छात्र जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। सी एम दुबे महाविद्यालय के छात्र संघ के निर्वाचित सचिव रहते हुए उन्होंने छात्र राजनीति को नई दिशा दी। इसके बाद वे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के गुरु घसीदास विश्वविद्यालय अध्यक्ष और बिलासपुर ग्रामीण NSUI के जिला अध्यक्ष भी रहे, जहां उन्होंने छात्र संगठन को संगठनात्मक मजबूती दी।

युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता के तौर पर कार्य करने के बाद उन्होंने बिलासपुर नगर निगम में लगातार तीन बार पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष के रूप में रहकर जनता की सेवा की। इसके साथ ही उन्होंने जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया और कई मौकों पर सड़कों पर उतरकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया।

उनकी संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें योग आयोग के सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

लगातार 30 वर्षों तक कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रविंद्र सिंह का कहना है कि यदि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वे संगठन में नई ऊर्जा और जनसंपर्क के साथ मजबूती प्रदान करेंगे।

The YWN News इस विषय पर लगातार अपडेट देता रहेगा।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed