The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

सोशल मीडिया पर तलवार के साथ फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई

Views: 961
Spread the love
Read Time:1 Minute, 50 Second

सोशल मीडिया पर तलवार के साथ फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर | सिविल लाइन थाना क्षेत्र | The YWN News: बिलासपुर पुलिस सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और हिंसा भड़काने वाले कंटेंट पर लगातार निगरानी रख रही है। इसी क्रम में एक युवक को सोशल मीडिया पर तलवार के साथ फोटो पोस्ट करने पर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान विशाल अंचल पिता संजय अंचल, उम्र 20 वर्ष, निवासी दलदली, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाथ में तलवार लेकर एक फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में “विलेन” और “खतरनाक” जैसे शब्द लिखे गए थे।

तुरंत सक्रिय हुई पुलिस

बिलासपुर पुलिस ने पोस्ट को संज्ञान में लेते ही आरोपी को चिन्हित किया और तलवार जब्त की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed