द्वारिका प्रसाद शुक्ल विद्यालय भकुर्रा नवापारा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न
भकुर्रा नवापारा | बिलासपुर | The YWN News: प्रो. रामनारायण शुक्ल द्वारा स्थापित द्वारिका प्रसाद शुक्ल उच्च माध्यमिक विद्यालय भकुर्रा नवापारा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुसार आयोजित की गई।
कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं और 8वीं के कुल 370 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस परीक्षा में भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपरागत मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरक पहल
इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल भारतीय संस्कृति के विविध पहलुओं को समझा, बल्कि नैतिक मूल्यों और सभ्य जीवन शैली की महत्ता को भी जाना। विद्यालय में यह आयोजन प्राचार्य श्री रामजी राजपूत की प्रेरणा से किया गया।
शिक्षकों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
मिडिल स्कूल प्रभारी श्री मोतीलाल पहाड़ी के संयोजन में यह परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान कामता कौशिक, देवीलाल पटेल, दीपक साहू, श्वेता उपाध्याय, देवी साहू, देव प्रसाद साहू और रमेश घृतलहरे सहित कई शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों के भीतर सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की भावना को मजबूत करती हैं, जो राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है









Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर