ग्राम जरगा में रेत घाट ठेका निरस्त करने ग्रामीणों की मांग, जलस्तर घटने का खतरा
बिलासपुर/कोटा। ग्राम पंचायत कोनचरा के ग्राम जरगा में प्रस्तावित रेत घाट ठेका को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें इस ठेके की जानकारी बिलासपुर आंचलिक भास्कर में प्रकाशित खबर दिनांक 22 सितंबर 2025 के माध्यम से हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि रेत उत्खनन की अनुमति दी गई तो इससे जलस्तर तेजी से गिरेगा और आने वाले समय में गांव में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आपत्ति दर्ज करते हुए कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर रेत घाट ठेका को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
🌊 ग्रामीणों की प्रमुख आपत्तियां
- रेत उत्खनन से जल स्रोत सूखने का खतरा
- ग्राम जरगा और आसपास के इलाकों में पेयजल संकट की आशंका
- खेतों की सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता प्रभावित होगी
- स्थानीय पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचने की संभावना
📜 ग्रामीणों ने यह की मांग
ग्रामीणों ने अपनी मांग में स्पष्ट कहा है कि:
“रेत घाट ठेका निरस्त किया जाए अन्यथा ग्रामवासी आंदोलन करने बाध्य होंगे।”
📌 प्रशासन को भेजी गई प्रतिलिपि
- अनुविभागीय अधिकारी, कोटा – सूचनार्थ
- तहसीलदार, बेलगहना – सूचनार्थ
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन उनकी मांग पर संज्ञान लेकर रेत घाट का ठेका निरस्त करेगा।
( The YWN News )







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर