रायपुर। राजधानी रायपुर में जवानों को चकमा देकर कैदियों के फरार होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। जगदलपुर जेल से हत्या के आरोपी कैदी को रायपुर आंबेडकर अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां से शनिवार को कैदी ने जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेल प्रबंधन और पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। बताया जा रहा है कि पुलिस उसकी तलाश करती, इस दौरान फरार कैदी वापस जगदलपुर जेल पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम रायपुर के आंबेडकर अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि जगदलपुर जेल में निरूद्ध हत्या के आरोप में कैद बंदी संजय सिंह कैंसर पीड़ित है। जगदलपुर जेल प्रबंधन ने कैदी संजय सिंह को इलाज के लिए रायपुर आंबेडकर अस्पताल जेल प्रहरी की निगरानी में 6 मार्च को भेजा गया था। अस्पताल में 6 मार्च से कैदी को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को कैदी ने जेल प्रहरी प्रहरी प्रिंस सोनी को चकमा देकर अस्पताल से भाग गया। कैदी के फरार होने की जानकारी लगते ही प्रहरी ने घटना की जानकारी रायपुर पुलिस और जगदलपुर जेल प्रबंधन को दिया गया। पुलिस फरार कैदी की तलाश करती,इस बीच पता चला कि वह खुद ही जगदलपुर जेल पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि कैदी संयज सिंह हत्या के मामले में वर्ष 2010 से जगदलपुर जेल में बंद है। इस घटना पर पुलिस ने फरार होेने वाले कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं जेल प्रबंधन जेल प्रहरी की लापरवाही पर भी कारवाई करने की बात कह रहा है।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime News: दुकान में जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, SP से शिकायत; कार्रवाई की मांग
Bilaspur Crime News: बेटे पर वृद्ध मां से मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, IG से गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग