रतनपुर में 90 लाख की ज्वेलरी चोरी, बस में सफर कर रहे सर्राफा व्यापारी का बैग गायब
रतनपुर | The YWN News – रतनपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। रायपुर निवासी सर्राफा व्यापारी किशोर कुमार रावल का ज्वेलरी से भरा बैग बस से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। व्यापारी ने बताया कि वह अंबिकापुर व्यापारिक कार्य हेतु गया था और वापसी के दौरान बस से रायपुर लौट रहा था।
बस सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, रतनपुर स्टॉप पर उतरे आरोपी
व्यापारी के अनुसार, बस रायपुर पहुंचने पर जब उसने अपना बैग तलाशा, तो वह गायब मिला। बस में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने पर पता चला कि तीन से चार संदिग्ध व्यक्ति अंबिकापुर से ही बस में उसके पीछे सवार हुए थे। उन्होंने व्यापारी की नींद का फायदा उठाया और रतनपुर के पास बैग अपने कब्जे में लेकर वहां उतर गए।
90 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार, पुलिस ने की अलग टीम गठन
घटना की जानकारी मिलने के बाद व्यापारी ने रतनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 303(2), 3, 5 BNS के तहत लगभग 90 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अलग से टीम गठित की गई है और संदेहियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का बयान: “मशरूका की कीमत करीब 90 लाख आंकी गई है। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।”
इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बस सेवाओं की निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस यात्रियों को सतर्क रहने और सफर के दौरान मूल्यवान सामान पर विशेष ध्यान रखने की अपील कर रही है।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली