The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने रखी मांग, मुख्यमंत्री बोले – लोकहित से जुड़ा विषय, जल्द बनेगी नई नीति

Views: 1191
Spread the love
Read Time:3 Minute, 28 Second

सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने रखी मांग, मुख्यमंत्री बोले – लोकहित से जुड़ा विषय, जल्द बनेगी नई नीति

रायपुर | The YWN News – राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “गुणवत्ता ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार हमारा लक्ष्य है।”

कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आयोजित मानक महोत्सव में मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता शपथ दिलाई और कहा कि मानक केवल नियम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। उन्होंने BIS हॉलमार्क व्यवस्था को उपभोक्ता विश्वास का मजबूत आधार बताया।

कमल सोनी ने की स्वर्णकला बोर्ड गठन की मांग

छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्वर्णकला बोर्ड गठन का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि “जैसे मध्यप्रदेश और राजस्थान में स्वर्णकला बोर्ड सक्रिय है, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी सुनार समाज और कारीगरों के संरक्षण की आवश्यकता है।”

उन्होंने बताया कि BIS हॉलमार्क लागू होने से व्यापार में पारदर्शिता आई है और उपभोक्ता विश्वास मजबूत हुआ है। इस प्रणाली ने व्यापारी और ग्राहक के बीच भरोसे की नई नींव रखी है।

मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मांग को “लोकहित से जुड़ा विषय” बताते हुए कहा कि सरकार जल्द ही सराफा उद्योग के हित में नई और पारदर्शी नीति तैयार करेगी, जिससे व्यापार को नई गति मिलेगी।

कमल सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ के सराफा व्यवसायियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुणवत्ता आधारित व्यापारिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।”

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में एनआईटी रायपुर निदेशक एन. व्ही. रमन्ना राव, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश थोरानी, कैट अध्यक्ष परमानंद जैन, इस्पात प्राधिकरण के ए. के. चक्रवर्ती और स्टील रिरोलर्स संघ अध्यक्ष संजय त्रिपाठी सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का संदेश: “जब हर नागरिक गुणवत्ता को अपना धर्म मानेगा, तभी सच्चे अर्थों में विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा।”

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed