The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

सरकंडा पुलिस की कड़ी कार्रवाई: चाकू और चापड़ लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Views: 904
Spread the love
Read Time:3 Minute, 4 Second

सरकंडा पुलिस की कड़ी कार्रवाई: चाकू और चापड़ लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.) | अप.क्र. 1306/2025, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट

आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए बिलासपुर पुलिस बदमाश तत्वों पर लगातार निगरानी रख रही है। इसी के तहत सरकंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र में चाकू-चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • विक्रम साहू पिता नारायण साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी अशोक विहार फेस-2, सरकंडा
  • मुकेश चौहान पिता स्व. मोहन सिंह चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी गायत्री मंदिर के पास, लिंगियाडीह
  • जितेन्द्र भारद्वाज पिता तुलसी भारद्वाज, उम्र 40 वर्ष, निवासी तालापारा, सिविल लाइन बिलासपुर (प्रतिबंधात्मक कार्रवाई)

पुलिस की सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान शनिचरी बाजार और दयालबंद रोड में चाकू और चापड़ लहराकर लोगों को धमकाने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों बदमाशों को हथियार सहित दबोच लिया।

SSP का सख्त संदेश

“कोई भी असामाजिक तत्व दीपावली के दौरान दहशत फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा जाएगा और मेडिकल मुलाहिज़ा करवाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।”

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। तीसरे आरोपी जितेंद्र भारद्वाज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस की सख्त निगरानी जारी

त्योहार के सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकंडा पुलिस लगातार एरिया पेट्रोलिंग और संदिग्धों की चेकिंग कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम सतर्क मोड पर है।

रिपोर्ट: The YWN News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed