The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

कोटा विधानसभा में आज़ाद युवा संगठन के सदस्यता अभियान में 215 लोगों ने थामा संगठन का दामन

Views: 1002
Spread the love
Read Time:2 Minute, 1 Second

कोटा विधानसभा में आज़ाद युवा संगठन के सदस्यता अभियान में 215 लोगों ने थामा संगठन का दामन

कोटा विधानसभा: कोटा विधानसभा क्षेत्र में आज़ाद युवा संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को ग्रामीणों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। ग्राम पंचायत नवागांव सलका में दोबारा अभियान चलाते हुए 30 नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने बताया कि नवागांव सलका कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा पंचायत है, और यहां युवाओं एवं ग्रामीणों को सक्रिय रूप से संगठन से जोड़ने के लिए लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 215 लोग संगठन में शामिल हो चुके हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या और भी तेजी से बढ़ने वाली है।

इन लोगों ने आज ग्रहण की सदस्यता

सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से इशहाक कुरैशी के साथ श्रीमती राधा बिंझवार, तीजमत बाई बिंझवार, सारदा बाई, संगीता मरावी, हर बाई धुर्वे, भागमती बिंझवार, कलावती राजपूत, रमन बाई निषाद, पर्मिला देवी, रूपाली मरावी, सीखा मरावी, पंच बाई मरावी, रेवती बाई धुर्वे, कोशिल्या धुरू सहित अन्य ग्रामीणों ने संगठन का दामन थामा।

संगठन प्रमुख ने कहा कि आज़ाद युवा संगठन का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना, सामाजिक भागीदारी बढ़ाना और क्षेत्र में बेहतर नेतृत्व तैयार करना है।


 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed