सरस्वती सायकल योजना के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छात्राओं को किया साइकिल वितरण
बिलासपुर/सारधा। सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सारधा के शासकीय स्कूल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह योजना बालिकाओं के लिए शिक्षा के मार्ग को आसान बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पहले दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन सरस्वती सायकल योजना ने उनकी इस समस्या को दूर किया है। अब बेटियां न केवल समय पर स्कूल पहुंच रही हैं बल्कि पढ़ाई को लेकर उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
धरमलाल कौशिक ने कहा कि शासन द्वारा अब तक लाखों छात्राओं को मुफ्त साइकिलें दी जा चुकी हैं। यह योजना बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में रहे विशेष अतिथि
- भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री दिनेश पांडेय
- भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री पेंगन वर्मा
- बोदरी मंडल अध्यक्ष श्री लव श्रीवास
- जनपद सदस्य श्रीमती जनक नंदनी कोशले
- शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष श्री भागवत मिश्रा
- ग्राम पंचायत सारधा की सरपंच श्रीमती खुशबू चतुर्वेदी
- बोदरी मंडल महामंत्री श्री रामसनेही साहू
- पूर्व सरपंच श्रीमती संगीता रजक
- स्कूल प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में आमजन
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने इस योजना को छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया और शासन के इस कदम की सराहना की।
The YWN News लगातार ऐसी महत्वपूर्ण योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार