The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कुआं और बुंदेला में 65.55 लाख रु के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और शिलान्यास

Views: 1132
Spread the love
Read Time:2 Minute, 42 Second

 

धरमलाल कौशिक ने कुआं और बुंदेला में 65.55 लाख रु के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और शिलान्यास

बिल्हा/बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बिल्हा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुआं और बुंदेला में लगभग 65.55 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

ग्राम पंचायत कुआं में 24.80 लाख रु के विकास कार्य

  • आंगनबाड़ी निर्माण हेतु – 12.80 लाख रु
  • सीसी रोड निर्माण – 7.00 लाख रु
  • सामुदायिक भवन निर्माण – 5.00 लाख रु

ग्राम पंचायत बुंदेला में 40.75 लाख रु के कार्यों का शिलान्यास

  • झाल मुख्य मार्ग से बस्ती तक 450 मीटर सीसी रोड – 24.25 लाख रु
  • कौशिक समाज हेतु सामुदायिक भवन – 5.00 लाख रु
  • खैरवार समाज हेतु सामुदायिक भवन – 6.50 लाख रु
  • सतनाम भवन के पास सामुदायिक शेड निर्माण – 5.00 लाख रु

“भाजपा जहां रहेगी, विकास की गंगा बहेगी” – धरमलाल कौशिक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प गांव-गरीब-किसान का विकास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य तेजी से जारी हैं। बिल्हा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास की रफ्तार जारी रहेगी और डबल इंजन की सरकार में धन की कमी नहीं होगी

कार्यक्रम में बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक, जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed