The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: सड़क पर खतरनाक स्टंट, 4 युवकों पर सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई Video

Views: 1106
Spread the love
Read Time:2 Minute, 45 Second

बिलासपुर: सड़क पर खतरनाक स्टंट, 4 युवकों  पर सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र में सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों की लापरवाही अब उनके लिए महंगी साबित हो गई। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों का पकड़ फोटो जारी किया है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा था कि पांच युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट के स्टंट करते हुए खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। यह घटना मुक्तिधाम चौक के आसपास की बताई जा रही है, जहां ये युवक अपनी और अन्य लोगों की जान जोखिम में डालते नज़र आए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस हुई सक्रिय

जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, सरकंडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की पुलिस ने जिन युवकों पर कार्रवाई की है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • आर्यन सिंह ठाकुर पिता शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी सिधी विहार खमतराई
  • तन्मय सिंह ठाकुर पिता संजय सिंह ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी आशाबंद अशोक नगर सरकंडा
  • मिहिर दुबे पिता संजीव दुबे, उम्र 18 वर्ष, निवासी दुबे पारा पुराना सरकंडा
  • दिपांशु श्रीवास पिता उमेश कुमार श्रीवास, उम्र 18 वर्ष, निवासी दुबे पारा पुराना सरकंडा

सभी के खिलाफ थाना सरकंडा में अप.क्र- 1444/25 धारा 281 BNS, 189, 184 MV Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील

सरकंडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट का वीडियो बनाकर वायरल करने की बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके।

— The YWN News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed