जांजगीर चाम्पा – थाना बिर्रा सायबर ठगों से नहीं अब बच्चों की समझ से होगी शिकस्त!
राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के अंतर्गत थाना बिर्रा पुलिस द्वारा ग्राम किकिरदा हायर सेकेंडरी स्कूल में सायबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम करही व किकिरदा के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, एप्लिकेशन डाउनलोड व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनजान कॉल, लिंक या एप पर क्लिक न करें और किसी भी वित्तीय साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
यह जन-जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
जांजगीर-चांपा पुलिस की स्पष्ट चेतावनी — सायबर अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई, जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।






Average Rating
More Stories
CG News: बदहाल सड़क का Viral Video देख CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’