The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

नवधा रामायण सुनने और आत्मसात करने की जरूरत : चन्द्र प्रकाश सूर्या

Views: 1036
Spread the love
Read Time:3 Minute, 2 Second

नवधा रामायण सुनने और आत्मसात करने की जरूरत : चन्द्र प्रकाश सूर्या

बिलासपुर | The YWN News: मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मनवा, चिसदा, कोकड़ी, आमगांव, बेलपान और भटचौरा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश सूर्या ने शामिल होकर ग्रामीणों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि रामायण केवल सुनने का नहीं बल्कि जीवन में आत्मसात करने का ग्रंथ है। इसमें बताए गए आदर्श, त्याग, मर्यादा और संस्कृति को यदि मनुष्य अपनाए तो जीवन के सभी संकटों से पार पाया जा सकता है।

रामायण हमें सदाचार और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती है

चन्द्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि नवधा रामायण सुनने से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि “नवधा रामायण सुनने के साथ यदि मानव इसमें बताई शिक्षाओं को ग्रहण करे, तो उसे जीवन में बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है।”

उन्होंने क्षेत्रवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि और दशहरा के बाद अब प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने का पर्व दीपावली आने वाला है, ऐसे में इस आयोजन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

धार्मिक कार्यक्रमों से मिलती है सामाजिक एकता की सीख

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, एकजुटता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम जरूर होने चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राम भक्त हुए शामिल

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि खिलावन पटेल, जनपद पंचायत प्रतिनिधि नरेंद्र नायक, केदार साहू, पीताम्बर पटेल, बलिस्टर पटेल, राकेश पटेल, सरपंच सुरेश पटेल, बेलपान सरपंच मानू राम यादव, दिनेश तिवारी, आनंद पटेल, पूर्व जनपद सदस्य रामकुमार पटेल, खेमराज जगत, माखन मरावी, सुरेश बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं राम भक्त उपस्थित रहे।

—  The YWN News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed