गोंड समाज ने धरमलाल कौशिक को गौरा विवाह कार्यक्रम के लिए दिया आमंत्रण
बिलासपुर | The YWN News: आदिवासी गोंड समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और हर वर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक गौरा विवाह कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
गोंड समाज के सदस्यों ने बताया कि 20 और 21 अक्टूबर की रात्रि में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गौरा गौरी विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजजनों ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
धरमलाल कौशिक ने स्वीकार किया आमंत्रण
आमंत्रण को स्वीकार करते हुए धरमलाल कौशिक ने गोंड समाज की परंपराओं की प्रशंसा की और कहा कि “आदिवासी समाज की संस्कृति और रीति-रिवाज छत्तीगढ़ की धरोहर हैं, इन्हें आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन भी दिया।
समाज के पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से विरेंद्र मरावी, कौशल कुंजाम, भक्तु छेदयहा, राधेश्याम मरावी, बंशी खुशरो, कन्हैया छेदयहा, सुकलाल मरकाम, गेंदराम नेताम और मोहन छेदयहा सहित गोंड आदिवासी समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
— The YWN News






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार