बिना जांच प्रेस क्लब पत्रकारों पर नहीं होगी FIR – एसएसपी बिलासपुर
बिलासपुर | The YWN News: पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए अहम कदम उठाते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब बिलासपुर प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकारों पर बिना जांच एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।
शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले कुछ समय में कई पत्रकारों पर सीधे एफआईआर दर्ज की गई, जिससे मीडिया जगत में असंतोष की स्थिति बनी।
डीएसपी रैंक की जांच टीम करेगी सत्यापन
प्रेस क्लब की मांग पर सहमति जताते हुए एसएसपी ने निर्देश दिया कि प्रेस क्लब के किसी भी सदस्य के खिलाफ यदि शिकायत आती है, तो पहले डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें प्रेस क्लब कार्यकारिणी से नामित एक सदस्य शामिल होगा।
एसएसपी ने कहा कि “जांच में आरोप सही पाए जाने पर ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। किसी पर भी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई नहीं होगी।”
प्रेस क्लब ने रखी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि कुछ मामलों में पत्रकारों को फर्जी केस में फंसाने की कोशिश की गई है, जिसे लेकर आपात बैठक भी बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब निष्पक्ष जांच में सहयोग करेगा, लेकिन सदस्यों की गरिमा और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।
जिला प्रशासन देगा हर संभव मदद
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की आवाज होते हैं और प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाचार कवरेज के दौरान किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे
इस मुलाकात के दौरान उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, सहसचिव रमेश राजपूत, कैलाश यादव, रवि शुक्ला, अखलाख खान, श्याम पाठक, राकेश परिहार, मनीष शर्मा, उषा सोनी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
— The YWN News







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर