मेयर पूजा विधानी ने तोरवा छठ घाट का निरीक्षण कर दिए निर्देश
Bilaspur News | The YWN News: दीपावली के बाद छठ महापर्व मनाया जाएगा, जिसके लिए तोरवा छठ घाट पर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह बिलासपुर नगर निगम की मेयर पूजा विधानी अपने अमले के साथ तोरवा छठ घाट पहुंचीं और सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
नगर निगम की टीम द्वारा अरपा नदी में विसर्जित प्रतिमाओं के अवशेष और जमा गाद को मशीनों की मदद से हटाया जा रहा है। साथ ही घाट पर प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग जोन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य जारी है
निरीक्षण के दौरान मेयर पूजा विधानी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व स्वच्छता और पवित्रता का पर्व है, इसलिए घाट की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मेयर ने कहा कि अगर वर्ष भर घाट की स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था बनाए रखी जाए तो न केवल छठ महापर्व बल्कि अन्य धार्मिक आयोजन भी सुगमता से हो सकेंगे। उन्होंने अरपा नदी में प्लास्टिक और अपशिष्ट सामग्री फेंके जाने पर सख्ती बरतने के संकेत भी दिए।
छठ पूजा समिति ने घाट के आखिरी छोर पर नदी में स्थायी रैंप निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिससे प्रतिमाओं का विसर्जन नियमित स्थान पर हो और हर वर्ष अतिरिक्त सफाई की आवश्यकता न पड़े। मेयर ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए इसे MIC में रखने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोग: एमआईसी सदस्य श्याम साहू, डॉ धर्मेंद्र कुमार दास, सुधीर झा, अभय नारायण राय, आरपी सिंह, रौशन सिंह, एके कंठ, धनंजय झा, पंकज सिंह, जेपी सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, रविंद्र सिंह, परमेन्द्र सिंह, ललितेश सिंह सहित समिति के कई पदाधिकारी शामिल रहे।







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार