मस्तूरी: देवरी एवं गतौरा में मां काली विराजी, क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद लिया
मस्तूरी (बिलासपुर)। मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत देवरी, गतौरा एवं आसपास के अन्य ग्रामों में दीपावली पर्व के अवसर पर मां काली की भव्य स्थापना की गई। इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने विभिन्न पूजा स्थलों में पहुंचकर मां काली का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली तथा समृद्धि की कामना की।
वरिष्ठजन का आशीर्वाद एवं बच्चों को प्रेरणा
देवरी पहुंचकर सूर्या ने वरिष्ठजनों से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर माता सेवा समितियों द्वारा आयोजित जगराता में स्थानीय कलाकारों ने जस गीत प्रस्तुत कर भक्तिमय समा बांध दिया।
चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि धर्म ही हमें संस्कृति और संस्कारों से जोड़ता है। माता-पिता की सेवा और मानवता के प्रति समर्पण ही सच्चा धर्म है।
शिक्षा और संगीत पर जोर
उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे माता-पिता की बातों को सुनें और शिक्षा पर पूरी ताकत से ध्यान दें। कहा कि—
“शिक्षा वह हथियार है जिससे हम गरीबी और पिछड़ापन दूर कर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।”
उन्होंने युवाओं को संगीत के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित
देवरी ग्राम पंचायत की सरपंच रूबी रात्रे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रशांत वस्त्रकार, वृंदा सूर्यवंशी, सुखनंदन सूर्यवंशी, जगतराम सोनी, कुंजराम सूर्यवंशी, हेमंत सक्सेना, नंद झरोखे, चंद्रचूड़, प्रभात लश्कर, विक्की सक्सेना, निक्की सक्सेना, राकेश सांडे, यशवंत गोस्वामी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
{The YWN News}






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार