The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ी फिल्म “स्क्रीन” का न्यूयॉर्क इजिप्टियन अमेरिकन फिल्म फेस्टिवल में चयन

Views: 3136
Spread the love
Read Time:2 Minute, 51 Second


छत्तीसगढ़ी फिल्म “स्क्रीन” का न्यूयॉर्क इजिप्टियन अमेरिकन फिल्म फेस्टिवल में चयन

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए गर्व का क्षण — छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “स्क्रीन” को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित इजिप्टियन अमेरिकन फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल सेलेक्शन मिला है।

यही नहीं, इससे पहले यह फिल्म लास वेगास में आयोजित बॉलीवुड हॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल सहित महाराष्ट्र (जलगांव), औरंगाबाद, उड़ीसा, गुजरात और अफ्रीका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड भी जीत चुकी है।

अखिलेश पांडे बोले – यह संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए गौरव

फिल्म के अभिनेता अखिलेश पांडे ने The YWN News से चर्चा में बताया —

“यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चुनौतियां पार करते हुए अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। मेरी फिल्म का असली हीरो इसका विषय है, मैं नहीं।”

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सामाजिक जागरूकता आधारित उनकी फिल्म “किरण” को भी दुनिया भर में सराहा गया था।

अखिलेश का उद्देश्य छत्तीसगढ़ का नाम दुनियाभर में रोशन करना तथा राज्य की फिल्म इंडस्ट्री को वैश्विक पहचान दिलाना है।

पूरी टीम ने दिया योगदान

अखिलेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया। फिल्म के निर्देशक सावन वर्मा हैं।

फिल्म में प्रमुख भूमिकाएँ:

  • अखिलेश पांडे
  • रेखा पटेल
  • आरती पांडे
  • विवेक दुबे
  • सचिन शर्मा
  • सुनीता शर्मा
  • दिनेश पांडे
  • मनीष भटेजा
  • मनमोहन पात्रे
  • उमेश सिंह ठाकुर
  • नरेंद्र सिंह चंदेल
  • शशि भूषण सोनी
  • हरीश यादव
  • निखिल शुक्ला
  • करण सिंह
  • अमृतेश मिश्रा
  • राशिद बक्स
  • नरेंद्र शर्मा
  • अमित तिवारी
  • श्याम मोहन दुबे
  • सुनील दत्त मिश्रा
  • विनोद
  • गिरधर
  • आदित्य पांडे
  • नेहा तिवारी
  • काश्वी पांडे
  • आयुष्मान तिवारी
  • अनन्या जयसवाल
  • हिमांशु

{The YWN News}

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed