अरपा माता की महाआरती के साथ बिलासपुर में छठ महापर्व का शुभारंभ
बिलासपुर। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के पावन अवसर पर अरपा माता की भव्य महाआरती के साथ की गई। हजारों श्रद्धालुओं व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदेश की शांति और खुशहाली की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी एवं गोरखपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
माता अरपा की महाआरती में श्रद्धालुओं का सैलाब
छठ पूजा समिति के प्रवीण झा, धर्मेंद्र दास, अभय नारायण राय, सुधीर कुमार झा, बीएन ओझा, संरक्षक एसपी सिंह, एसके सिंह, बृजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के कर-कमलों से महाआरती संपन्न हुई।
महा आरती के प्रमुख अभ्यागत श्री श्री 1008 त्यागी प्रेम दास जी महाराज के सानिध्य में तीन दिन तक चलने वाले छठ महापर्व की विधिवत शुरुआत की गई।
नेताओं ने छठ माता से प्रदेश की खुशहाली की कामना की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि माता अरपा के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छ जल और स्वच्छ बिलासपुर ही आरती का उद्देश्य है।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने समिति के प्रयासों की सराहना की और प्रशासन के सहयोग की भी प्रशंसा की।
इंजीनियर प्रवीण निषाद ने बिलासपुर के स्थायी और विस्तृत घाट की प्रशंसा करते हुए इसे देश में अनोखा बताया।
छठ घाट पर श्रमदान के लिए अपील
छठ पूजा समिति के प्रवीण झा ने 26 अक्टूबर सुबह 7 बजे छठ घाट पर श्रमदान कर सफाई अभियान में सम्मिलित होने की अपील की।
सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए समिति ने छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दीं।
{The YWN News}







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर