जुआ-अड्डे पर सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 रसूखदार गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शहर के जीनस पैलेस के प्रथम तल स्थित एक कमरे में जुआ खेलते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2,17,000/- नकद जब्त किया है।
मामले में अपराध क्रमांक 1274/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पकड़े गए जुआरी —
- प्रशांत मुर्ती, निवासी बिलासपुर
- नैन साहू, निवासी बिलासपुर
- नरेंद्र रात्रे, निवासी बिलासपुर
- जाकीर खान, निवासी बिलासपुर
- मुन्ना श्रीवास, निवासी बिलासपुर (तखतपुर के कांग्रेस नेता)
- पवन पाण्डेय, निवासी बिलासपुर
- कैलाश देवांगन, निवासी बिलासपुर
- संतोष, निवासी बिलासपुर
- बउवा देवांगन, निवासी बिलासपुर
- बल्लू पटेल, निवासी बिलासपुर
- क्रेगी मार्टीन, निवासी बिलासपुर
- देवांश डोरा, निवासी बिलासपुर
- विवेक मिश्रा, निवासी बिलासपुर
- विशाल कुमार, निवासी बिलासपुर (पार्षद/विधायक भतीजा बताए जा रहे)
सुर्खियों में कार्रवाई
शहर में चर्चा है कि पकड़े गए आरोपियों की संख्या और जब्त रकम अधिक थी, हालांकि इसकी पुष्टि कार्रवाई करने वाले अधिकारी ही कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा नेता, पार्षद और विधायक के भतीजे सहित 14 लोग हैं।
क्या छिप रही है और जानकारी?
रात में हुई कार्रवाई में जुआ खेलने आए कई रसूखदार शामिल होने की खबर है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों में इस मामले को लेकर खूब चर्चा की जा रही है अब देखने वाली बत होगी की जो चर्चाएं हो रही है उसमें कतनी सच्चाई है ?






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली