बिलासपुर। संस्कारधानी बिलासपुर में सूर्य उपासना का सबसे बड़ा महापर्व प्रारंभ हो चुका है। 25 अक्टूबर शनिवार को अरपा मैया की महाआरती हुई और आज तोरवा स्थित एशिया के सबसे बड़े स्थाई छठ घाट पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर घाट की सफाई पूरी की। श्रद्धालुओं में उत्साह देखने लायक था।
सुबह 7 बजे से प्रवीण झा के नेतृत्व में नदी और घाट की सफाई का कार्य किया गया। सफाई अभियान में समिति के सभी सदस्य व भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एशिया का सबसे बड़ा छठ घाट – 7.5 एकड़ में फैला भव्य आयोजन
इस वर्ष छठ पूजा का 25वाँ वर्ष अर्थात रजत जयंती आयोजित किया जा रहा है। लगभग 60 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु 500 से अधिक पुलिसकर्मी और वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे।
खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत
नहाय-खाय के बाद आज रविवार को खरना है। आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे पर अरवा चावल, गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाया जाएगा। सूर्य देव को भोग लगाने के बाद ही व्रती इसे ग्रहण करेंगे और निर्जला व्रत की शुरुआत करेंगे।
छठ व्रत – कठोर नियम, गहन आस्था
व्रती पूरे दिन मन, वचन और कर्म की शुद्धता का पालन करते हैं। शाम को पूजा के बाद ही प्रसाद ग्रहण किया जाता है और फिर 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होता है।
बाजारों में पूजा सामग्री की भारी मांग
बुधवारी, शनिचरी, बृहस्पति बाजार, तिफरा में पूजा सामग्री खरीदने भीड़ उमड़ रही है।
श्रमदान में शामिल प्रमुख लोग
प्रवीण झा, विजय ओझा, अभय नारायण राय, धर्मेंद्र दास, राम प्रताप सिंह, सुधीर झा, रौशन सिंह, दिलीप चौधरी, पंकज सिंह, लव ओझा, धनंजय झा, ए के कंठ, राम सखा चौधरी, हरिशंकर कुशवाहा सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
सोमवार शाम को मुख्य पर्व: भक्त तोरवा छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे।
— The YWN News







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार