Views: 1224
Read Time:1 Minute, 46 Second
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ: अजय कुमार साहू बने जिला अध्यक्ष
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा और प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम निषाद की उपस्थिति में बिलासपुर जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नए पदाधिकारी का गठन
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया:
- जिला अध्यक्ष: अजय कुमार साहू
- जिला उपाध्यक्ष: राज नारायण यादव
- कोषाध्यक्ष: रतन बंजारे
- जिला महामंत्री: चंद्र प्रकाश त्रिपाठी
- संगठन मंत्री: आलोक चौबे
- सह संगठन मंत्री: अनुराग तिवारी
बैठक में विशेष उपस्थिति
श्री दुष्यंत तिवारी, अमित वस्त्रकार, उमेश कश्यप, अनिल यादव, कमलेश सोनी, राजकुमारी यादव, असीम कुमार दास, गौरी शंकर कौशिक, जेवियर खलखो एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय कुमार साहू ने भरोसा दिलाया कि वे दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों की मांगों और हितों की रक्षा हेतु लगातार काम करेंगे।
— The YUVA WORLD NEWS






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर