The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

“सफाई – हम सबकी जिम्मेदारी है” : अरुण साव ने बिलासपुर में स्वच्छता जागरूकता फिल्म का किया उद्घाटन

Views: 2308
Spread the love
Read Time:2 Minute, 10 Second

दीपावली पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता संदेश सहित लघु फिल्म का किया लोकार्पण

बिलासपुर। दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आर्यन फ़िल्म द्वारा निर्मित स्वच्छता जागरूकता लघु फिल्म “सफाई – हम सबकी जिम्मेदारी है” का लोकार्पण किया।

श्री साव ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा, “दीपावली की असली रोशनी तब होती है जब हम अपने पूरे शहर को स्वच्छ बनाते हैं।”

फिल्म में क्या संदेश है?

इस लघु फिल्म में दीपावली के दौरान घरों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण का संदेश प्रमुखता से दिया गया है।

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रामानंद तिवारी ने निभाई है और लेखन-काँसेप्ट रवि शुक्ला का है। इसमें कई स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है। निर्माण आर्यन फ़िल्म के बैनर तले हुआ है, जबकि तकनीकी सहयोग DOP पप्पू ठाकुर और एडिटिंग-जीतेन्द्र सिदार ने किया है।

इस फिल्म को बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर आईएएस अमित कुमार, डिप्टी कमिश्नर प्रवेश कश्यप, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) सहित हरियाली सेवा फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है। आशीर्वाद हॉस्पिटल और My FM बिलासपुर इसके लोकेशन पार्टनर थे।

प्रेषक:
आर्यन फ़िल्म – सामाजिक जागरूकता फिल्म निर्माण संस्था
सम्पर्क: 8319088477, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

— The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed