The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 08 वाहन जब्त

Views: 1917
Spread the love
Read Time:1 Minute, 37 Second

बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 08 वाहन जब्त

बिलासपुर, 27 अक्टूबर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

खनिज अमला द्वारा सिरगिट्टी, सरवानी, काठा कोनी और कपसिया कला क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। इस दौरान पिरय्या क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 01 हाइवा और 01 जेसीबी को मिट्टी का अवैध उत्खनन व परिवहन करते पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त कर थाना सिरगिट्टी एवं जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।

वहीं कपसिया कला क्षेत्र में 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 01 जेसीबी को मुरुम का अवैध खनन व परिवहन करते पाया गया, जिसे जब्त कर थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है।

इस प्रकार कुल 08 वाहनों को अवैध खनन और परिवहन करते पाए जाने पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग द्वारा ऐसे मामलों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

{The YUVA WORLD News}

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed