The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मुंगेली में पटवारी की लापरवाही से भड़के किसान – कलेक्टर से हटाने की मांग तेज़!

Oplus_16908288

Views: 1490
Spread the love
Read Time:2 Minute, 46 Second



मुंगेली के ग्रामीणों की मांग — लापरवाह पटवारी अमरकांत पात्रे को हटाने की उठी आवाज

मुंगेली। ग्रामीणों और किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, बोले— “पटवारी हल्का में नहीं आते, किसानों और बच्चों का काम ठप।”

फुलझर और फुलवारी गांव के ग्रामीणों का गंभीर आरोप

मुंगेली जिले के पटवारी हल्का नंबर 22 में पदस्थ पटवारी अमरकांत पात्रे पर ग्रामीणों ने गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों, किसानों और छात्रों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि संबंधित पटवारी को तत्काल हल्का से हटाया जाए।

किसानों और छात्रों का काम ठप

ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी न तो किसानों के काम कर रहे हैं और न ही छात्रों के जाति, निवास और आय प्रमाणपत्र बना रहे हैं। बताया गया कि लगभग 150 छात्रों के दस्तावेज अब तक तैयार नहीं हो पाए हैं, जिससे वे शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।

“जहां शिकायत करना है कर लो” — ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, जब पटवारी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की जाती है तो वे फोन नहीं उठाते, और कभी बात हो भी जाती है तो जवाब देते हैं कि “जहां शिकायत करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं होगा।” इस रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

5 अगस्त और 14 अक्टूबर को भी दी गई थी शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में 05 अगस्त 2025 को भी आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि जनदर्शन 14 अक्टूबर 2025 में भी इस विषय पर कोई समाधान नहीं हुआ।

कलेक्टर से कड़ी कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने कलेक्टर मुंगेली से अनुरोध किया है कि पटवारी अमरकांत पात्रे को तत्काल उनके पद से हटाकर किसी अन्य योग्य अधिकारी को प्रभार दिया जाए ताकि किसानों और छात्रों को राहत मिल सके।

रिपोर्ट: The YWN News | जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़

#Mungeli #PatwariComplaint #AmarkantPatre #CGNews #TheYWNNews

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed