कोटा विधानसभा में 60 लोगों ने थामा आज़ाद युवा संगठन का दामन
बिलासपुर (छ.ग.) | The YUVA WORLD News — कोटा विधानसभा क्षेत्र में आज़ाद युवा संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत ग्राम पंचायत आमामुड़ा में 21 नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अभियान के तहत अब तक कुल 60 लोगों ने संगठन का दामन थामते हुए जनहित की विचारधारा में विश्वास जताया है।
संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने बताया कि 22 जून 2025 को आयोजित सदस्यता अभियान में 39 लोगों को सदस्यता दिलाई गई थी, जबकि आज के कार्यक्रम में 21 नए सदस्यों को जोड़ा गया। संगठन के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान सामाजिक जागरूकता और जनहित की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी, कोटा प्रचार मंत्री चंद्रपाल बैगा के अलावा रामकिशन कोल, संतोष कोल, पुरुषोत्तम टेकाम, मैकुराम कोल, राम किशन कोल, कृष्णा कुमार टेकाम, सनोहर टेकाम, महेश राम कोल, नरोत्तम सिंह टेकाम, शिव शंकर कोल, रेवती बाई कोल, सुखमत बाई टेकाम, दुर्गा बाई टेकाम, शांति बाई कोल, कमला बाई कोल, मंकुँवार बाई कोल, श्याम बाई टेकाम, दुर्गा बाई कोल, शांति बाई मरावी, सुनीता मेश्राम, निर्मला बाई कोल, मीना कोल सहित अन्य लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
आज़ाद युवा संगठन का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना है। संगठन द्वारा जल्द ही कोटा विधानसभा क्षेत्र के अन्य ग्रामों में भी सदस्यता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।
#AzadYuvaSangathan #KotaVidhansabha #TheYuvaWorldNews #ChhattisgarhUpdates #YouthPower






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार