The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

कपिस्दा गोठान में तीन दिन से पड़ी मृत गौ वंश — जनपद सीईओ को पहले भी दी गई थी जानकारी, फिर भी जिम्मेदार मौन

Views: 1996
Spread the love
Read Time:1 Minute, 38 Second

कपिस्दा गोठान में तीन दिन से पड़ी मृत गौ वंश — जनपद सीईओ को पहले भी दी गई थी जानकारी, फिर भी जिम्मेदार मौन

 

जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत कपिस्दा के गोठान में तीन दिन से एक गौ माता मृत अवस्था में पड़ी हुई है, लेकिन अब तक प्रशासन या पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि गोठान में लगातार पशुओं की मौत हो रही है, जिसकी जानकारी पहले भी जनपद पंचायत सीईओ को दी जा चुकी थी, लेकिन उसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

 

मृत गाय कई दिनों से गोठान परिसर में पड़ी है, जिससे भयंकर दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद पंचायत और पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं।

 

लापरवाही का आलम यह है कि मृत पशु को हटाने या दफनाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृत गौ माता का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया जाए, और गंभीर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

महेंद्र प्रताप कर्ष ( जिला ब्यूरो प्रमुख : जांजगीर-चांपा )

साधना न्यूज़ , snn24 न्यूज़, दैनिक दबंग केशरी जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम करने का अनुभव.. पता : S/O: बद्री प्रसाद कर्ष, १७२(२), स्कूल पारा, लखुर्री, लखाली, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 495660

You may have missed