The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च — बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने बताई तीन दिवसीय यात्रा की रूपरेखा

Views: 1387
Spread the love
Read Time:2 Minute, 40 Second

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च — बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने बताई तीन दिवसीय यात्रा की रूपरेखा

By The YUVA WORLD News | Bilaspur | Date: 10 November 2025

बिलासपुर। केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर होटल ग्रांड अम्बा में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एक राष्ट्रव्यापी जन अभियान है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत मिशन से जुड़ा हुआ है।उन्होंने बताया कि बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में 11 नवंबर से 13 नवंबर तक तीन दिवसीय पदयात्रा का आयोजन होगा, जिसमें आमजन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इस यात्रा के दौरान स्वदेशी भारत अभियान, स्वच्छता दीदियों का सम्मान, युवा विभूतियों का सम्मान, पेड़ माँ के नाम, स्थानीय कलाकारों का सम्मान जैसी कई गतिविधियाँ होंगी।

🛣️ पदयात्रा का रूट चार्ट

  • 11 नवंबर: माँ काली मंदिर तिफरा से शुभारंभ — बिल्हा, राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक, शबरी माता कॉलेज, रात्रि विश्राम रतनपुर महामाया धर्मशाला।
  • 12 नवंबर: रतनपुर से कोटा, तखतपुर होते हुए मस्तूरी तक पदयात्रा — रात्रि विश्राम लोरमी।
  • 13 नवंबर: लोरमी से मुंगेली तक यात्रा — महाराणा प्रताप चौक पर समापन।

📍 कार्यक्रम में उपस्थित रहे

विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह (शहर), मोहित जायसवाल (ग्रामीण), दीनानाथ केशरवानी (मुंगेली), महापौर पूजा विधानी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed