बिलासपुर यूनिटी मार्च में भिड़े बीजेपी नेता — ‘एकता’ के मंच पर ‘असहमति’ की झलक
The Yuva World News | Bilaspur | November 2025
पहली पंक्ति में खड़े होने को लेकर टकराव
रैली की शुरुआत में ही प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के बीच फर्स्ट लाइन में खड़े होने को लेकर जोरदार नोकझोंक हो गई। दोनों ने अपने-अपने पद और प्रोटोकॉल का हवाला देकर आगे चलने की दावेदारी की। वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक और अन्य दिग्गजों को बीच-बचाव करना पड़ा।
भव्य आयोजन, विशाल भीड़ — लेकिन सुर्खियों में विवाद
मां काली मंदिर परिसर से शुरू हुई रैली में हजारों युवा शामिल हुए। ‘भारत माता की जय’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों से शहर गूंज उठा। मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा हुई, छात्रों ने 100 मीटर लंबा तिरंगा लेकर मार्च किया।
कार्यक्रम का समापन सबरी महाविद्यालय में हुआ, जहां स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया गया। लेकिन इस पूरे आयोजन के बीच जो दृश्य सबसे चर्चित रहा, वह था—पहली पंक्ति में नेताओं की भिड़ंत।
राजनीतिक संकेत और आंतरिक शक्ति संतुलन
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह घटनाक्रम बीजेपी के भीतर बढ़ती नेतृत्व दावेदारी और स्थानीय शक्ति संतुलन की लड़ाई को उजागर करता है। जिस मंच को ‘एकता’ दिखाने के लिए चुना गया था, उसी मंच पर ‘प्रतिस्पर्धा’ ने पार्टी की आंतरिक स्थिति पर नए सवाल खड़े कर दिए।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली