The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मुंगेली पुलिस का बड़ा ऐक्शन: कुख्यात सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा पर ईनाम घोषित

Views: 1698
Spread the love
Read Time:2 Minute, 23 Second


🚨 मुंगेली पुलिस का बड़ा ऐक्शन: कुख्यात सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा पर ईनाम घोषित 🚨

मुंगेली। मुंगेली पुलिस ने जिले में सट्टा गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, थाना फास्टरपुर के कुख्यात सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा के ऊपर ईनाम की घोषणा की गई है।

आरोपी का विवरण

  • नाम: योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा
  • पिता: गोविंद प्रसाद शर्मा
  • उम्र: लगभग 47 वर्ष
  • निवासी: ग्राम खैरा, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली (छ.ग.)
  • अपराध: अपराध क्र. 66/25 एवं 91/25, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 के तहत फरार

आरोपी का हुलिया

  • कद: 5 फिट 6 इंच
  • रंग: गेहूंआ
  • पहचान: बांयी आंख के भौंह पर मस्सा
  • भाषा: हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी

पुरस्कार की घोषणा

मुंगेली पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी को गिरफ्तार करवाने या उसकी विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹1,000/- (एक हजार रुपये) नगद पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

संपर्क सूत्र

  • थाना फास्टरपुर-सेतगंगा: 📞 8839781174
  • कंट्रोल रूम: 📞 9479193044, 07755-264103

मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सट्टा और जुआ जैसी असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने में पुलिस का सहयोग करें और अपराधमुक्त मुंगेली के निर्माण में भागीदार बनें।

 

#MungeliPolice #Mungeli #ChhattisgarhPolice #Wanted #CrimeAlert #सट्टाबंदी #अपराधमुक्तमुंगेली #ईनामघोषित #Jua #Gambling #TheYuvaWorldNews


स्रोत: मुंगेली पुलिस / The YUVA WORLD News 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed