The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार पहुंचे बिलासपुर, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत

Views: 1385
Spread the love
Read Time:3 Minute, 12 Second


राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार पहुंचे बिलासपुर, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत

बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के कोनी स्थित निवास पर आज राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार का आगमन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार, आतिशबाजी और शॉल-श्रीफल से उनका आत्मीय स्वागत किया।

डॉ. पवार ने बताया कि वे रतनपुर में आयोजित राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में भाग लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि त्रिलोक श्रीवास जी कांग्रेस के वरिष्ठ, संघर्षशील और जनप्रिय नेता हैं। उनके साथ वर्षों से पारिवारिक और राजनीतिक संबंध रहे हैं, इसी नाते वे आज उनके निवास पर भेंट करने पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनील पवार ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पंचायत राज संगठन पूरे देश में ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त करने के मिशन पर काम कर रहा है।

इस अवसर पर अशोक बजाज, सुरेंद्र श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, पवन सिंह ठाकुर, इंद्रेश श्रीवास, मनोज श्रीवास, विकास लश्कर, चंद्रमणि श्रीवास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही संतोष सोनवानी, दादू शिकारी, राजकुमार मरावी, राहुल श्रीवास, मोहसिन खान, आयुष सिंह राज, किरण सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि डॉ. पवार इन दिनों राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रशिक्षण शिविरों और कार्यशालाओं के सिलसिले में देशभर के दौरे पर हैं।

रिपोर्ट: The YUVA WORLD News | स्थान: बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Tags:
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, डॉ सुनील पवार, त्रिलोक चंद्र श्रीवास, Congress Bilaspur News, AICC, Rajiv Gandhi Panchayat Raj, Bilaspur Congress Leaders, The YUVA WORLD News, Political Visit CG, Koeni Bilaspur News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed